1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Hawkers beat MNS workers, FIR against sanjay nirupam

संजय निरुपम ने फेरीवालों को भड़काया, दर्ज हुई एफआईआर...

sanjay nirupam
मुंबई। मुंबई पुलिस ने रविवार को फेरीवालों द्वारा मनसे कार्यकर्ताओं की पिटाई के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संजय पर बिना इजाजत सभा करने और फेरीवालों को भड़काने का आरोप है। 
 
उल्लेखनीय है कि मुबंई में फेरीवालों ने शनिवार को एमएनएस कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई कर थी। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। 
 
पिटाई से पहले कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मुंबई के फेरी वालों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि खुद को बचाने के लिए कानून हाथ में लेना पड़े तो लो लेकिन गुंड़ों से मार मत खाओ।
 
संजय निरुपम की सभा खत्म होते ही एमएनएस कार्यकर्ता एक बार फिर से मलाड स्टेशन पर फेरीवालों के बीच पहुंचे। इस बार उनका दांव उल्टा पड़ गया और फेरीवालों ने उनकी पिटाई कर दी।  
अगला लेख
कर्नाटक दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी...