1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. molestation case registered against baba

​मुश्‍किल में एक और बाबा, आश्रम में महिला से की छेड़छाड़

molestation case
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में 45 वर्षीय एक महिला से छेड़छाड़ के आरोप में लगभग 70 वर्ष के एक स्वंयभू बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि एक अदालत के आदेश के बाद शनिवार को महंत सुंदर दास पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) जतिन नरवाल ने बताया कि सुंदर दास सब्जी मंडी इलाके में एक आश्रम चलाता है जहां पीड़िता अपने परिवार के साथ गई थी। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नवंबर 2014 में दास ने उसके साथ छेड़खानी की और रिपोर्ट करने के खिलाफ उसे धमकी दी थी। (भाषा) 
अगला लेख
हिन्दू कुश में भूकंप का तेज झटका, पाकिस्तान भी थर्राया