1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Guruji will win this battle too Hemant Soren

गुरुजी यह जंग भी जीतेंगे : हेमंत सोरेन

Jharkhand News
Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन अपने स्वास्थ्य की जंग भी जीतेंगे, जिस प्रकार उन्होंने जीवन में कई लड़ाइयां लड़ी और जीती हैं। शिबू सोरेन पिछले एक महीने से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल लिया है। सोरेन की बीमारी के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य ज्यादातर दिल्ली में ही रह रहे हैं।
 
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हमें भी उम्मीद है... गुरुजी ने कई लड़ाइयां लड़ी हैं और यह जंग भी वह जरूर जीतेंगे। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उत्तराखंड में स्कूल भवनों और पुलों की सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश