गुरुग्राम हिट एंड रन मामला: राजस्थान के दौसा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई
Gurugram Hit and Run case : गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस भी जोड़ दी है। ALSO READ: शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा
यह घटना रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर हुई थी। महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान (सिया) अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक से अन्य बाइकर्स के साथ जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान एक कार उनका पीछा करने लगी और कुछ देर बाद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। सिया ने अपने वीडियो में आरोप लगाया था कि बाइक को टक्कर मारने की घटना महज हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई कार्रवाई थी। इसके बाद पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। ALSO READ: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो
आरोपी ने जानबूझकर टक्कर से किया इनकार
मामले में आरोपी की पहचान कल्याण बैंसला के रूप में हुई है। सोमवार को उसने अपनी गलती स्वीकार की थी, लेकिन बाइक सवार महिला को जानबूझकर टक्कर मारने के आरोप से इनकार किया था। बैंसला ने खुद को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और जिम संचालक बताया था।
आरोपी के मुताबिक, यू-टर्न के पास कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा और इसी दौरान बाइक से टक्कर हो गई। उसने यह भी दावा किया कि बाइकर्स का समूह उसे और उसके परिवार को पीट सकता था, इसलिए वह डर के कारण घटनास्थल से चला गया। ALSO READ: गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा
मामला सामने आने और विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया था। अब राजस्थान से उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

