1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girlfriend upset with breakup did acid attack

खौफनाक, ब्रेकअप से खफा गर्लफ्रेंड ने किया एसिड अटैक

breakup
इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के आदिमाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो जाने से इतनी खफा हो गई कि उसने उस एसिड से हमला कर दिया। युवक का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

खबरों के अनुसार, तिरुवनंतपुरम जिले के अरुण कुमार पर आदिमाली इडुक्की जिले की लड़की ने एसिड अटैक किया। जिससे अरुण की एक आंख की रोशनी चली गई। लड़की अरुण की गर्लफ्रेंड थी और वह ब्रेकअप से खफा थी।

घटना 16 नवंबर की है। लड़की ने अरुण को एक चर्च के पास बुलाया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।
अगला लेख
INS ‘विशाखापट्टनम’ से बढ़ी देश की ताकत, रक्षा मंत्री राजनाथ ने साधा ने चीन पर निशाना