1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. acid attack on girl

बेहद दर्दनाक... लड़की की आंखों में डाला एसिड, छेड़खानी का किया था विरोध

Acid
पन्ना। मध्‍य प्रदेश के पन्‍ना जिले से दिल दहलाने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 2 युवकों ने एक लड़की पर एसिड से हमला कर दिया, जिससे उसकी दोनों आंखें जल गईं। खबरों के अनुसार, लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो उस पर तेजाब से हमला कर दिया।

खबरों के अनुसार, पन्‍ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में 2 युवकों ने एक लड़की पर एसिड से हमला किया, जिससे उसकी दोनों आंखें जल गईं। पीड़िता के अनुसार, गांव के ही 2 लोग पहले उसको पकड़कर ले गए और छेड़खानी करने लगे। जब विरोध किया तो आंखों में तेजाब डाल दिया।

घटना की जानकारी जैसे ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक को लगी तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित लड़की से मुलाकात कर उसका दर्द जाना और प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।

हालां‍कि प्रशासन ने लड़की के समुचित इलाज के लिए उसे चित्रकूट भेजा है। लड़की के इलाज की समुचित व्यवस्था प्रशासन करेगा। वहीं पुलिस इस मामले को संजीदगी से लेकर जांच कर रही है। 
अगला लेख
Mahant Narendra Giri : श्रीमठ बाघम्‍बरी गद्दी को सवालों के घेरे में छोड़ गए महंत नरेन्द्र गिरि, संतों ने कहा- एक गहरी साजिश है Suicide note