1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Fire in Calcutta Medical College campus

कोलकाता मेडिकल कॉलेज परिसर में आग, 250 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

Calcutta Medical College campus
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित कोलकाता मेडिकल कॉलेज परिसर में बुधवार सुबह दवाओं की एक दुकान में जबर्दस्त आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपातकालीन विभाग के पास दवा की एक दुकान में सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दस दमकलों को मौके पर भेजा गया।


आग लगने के तुरंत बाद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने आपातकालीन विभाग से कम से कम 250 मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। दमकल विभाग के कर्मचारी और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और दुकान का शटर तोड़कर भीतर लगी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

आग के कारण अस्पताल में चारों तरफ काले धुएं की परत सी छा गई है और लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागते देखे गए। इससे फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। (वार्ता)
अगला लेख
न्यायाधीश रंजन गोगोई : प्रोफाइल