dharma sangrah
Sat, 10 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. encounter in Badgam, Three terrorists killed

बडगाम में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

encounter in Badgam
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने बुधवार तड़के जम्मू कश्मीर के बडगाम में हुई एक मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों की पहचान जावेद, आबिद और साजाद अहमद के रूप में की गई है।
 
बडगाम के रुडवोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के जवानों ने मंगलवार शाम तलाशी अभियान चलाया था। सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों के छिपे होने के इलाके की ओर बढ़ने लगे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी थी।
 
सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी जारी रही। लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में अभियान को रोक दिया गया था और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गई थी। 
 
सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने फिर से अभियान शुरू किया और गांव में छिपे तीनों आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए हैं। 

इस ऑपरेशन में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। पिछले छह महीनों में सुरक्षाबलों ने 90 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है।