1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dogs attacked 9 year old innocent in Jaipur

जयपुर में कुत्‍तों का फिर हमला, 9 साल के मासूम को किया बुरी तरह जख्‍मी

jaipur dog attacked
राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर कुत्‍तों के हमले में एक 9 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुत्‍तों ने मासूम के शरीर को करीब 40 जगह से नोंच खाया। इस दिल दहलाने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालां‍कि इससे पहले भी 2 बच्चों पर कुत्तों ने हमला किया था, इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है।

खबरों के अनुसार, यह दिल दहलाने वाली घटना 19 मई की है, जो कि जयपुर की राधा निकुंज कॉलोनी की है। यहां दोपहर में जब यह मासूम खेलकर घर से निकला तो अचानक 6 कुत्तों ने हमला कर दिया। इस दौरान कुत्‍तों ने मासूम को करीब 40 जगहों से जख्‍मी कर दिया।

इस बीच मासूम जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। बाद में बच्चे की चीख-पुकार सुनकर कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर बच्चे की जान बचा ली। हैरानी की बात यह है कि कुत्ते पहले भी इस कॉलोनी में एक बच्चे को मार चुके हैं।

गौरतलब है कि बार-बार शिकायत के बाद भी निगम कुत्तों को नहीं पकड़ रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कॉलोनी में रहने वाले अन्य बच्चों में भय का माहौल है।
अगला लेख
क्या धीरे-धीरे चलन से बाहर हो रहा है 2000 का नोट?