सम्बंधित जानकारी
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 17,350 के पार
- हरिद्वार में मुख्य मुकाबला भाजपा कांग्रेस के ही बीच, क्या कहते हैं सियासी गणित...
- कर्नाटक में हिजाब विवाद पर औवेसी नाराज, क्या बोलीं मलाला...
- Ahmedabad Blast: एनआईए की विशेष अदालत से मंजर इमाम व दानिश रिहा
- फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, 24 घंटे में महामारी से 1200 से ज्यादा की मौत
UP:कानपुर में 9 साल के मासूम से दरिंदगी, गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इंकार किया
कानपुर। कानपुर के नर्वल में एक मासूम लापता हो गया था। इस मासूम की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। घर के बाहर खेलते वक्त सोमवार को उसे अगवा किया गया था। घर के पास खेत में मंगलवार सुबह नग्न अवस्था में शव बरामद होते ही सनसनी मच गई। शरीर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था।
इस दरिंदगी से गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर हंगामा किया। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कस्बे के एक गांव में राजमिस्त्री के परिवार में पत्नी के अलावा 10 बच्चे हैं। 9 साल का मासूम 5वें नंबर पर था। पिता के मुताबिक सोमवार शाम 6 बजे वह घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक लापता हो गया।
मंगलवार सुबह खेत में कटाई करने गए किसानों ने बच्चे का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव के दूसरी तरफ शराब की बोतल, 2 डिस्पोजल गिलास और सिगरेट की डिब्बी मिली। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
