1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dhirendra Krishna Shastri Targets Casteism, Calls for Hindu Unity
Last Modified: बांदा , मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (10:28 IST)

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, तिरंगे में चांद आया तो ना शर्मा बचेंगे ना वर्मा

dhirendra shastri
Dhirendra Shastri Warns hindus : बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तर प्रदेश के बांदा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष हिंदू सम्मेलन में कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ हैं, जो तिरंगे में चांद देखना चाहते हैं, हम तो चांद पर तिरंगा देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आएगा उसे दिन ना शर्मा बचेंगे ना वर्मा।
 
उन्होंने कहा कि अगर हिन्दू जातियों में बंटा रहा तो देश में कोई भी हिंदू नहीं बचेगा। देश में कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद होना चाहिए। उन्होंने हिन्दुओं से चार-चार बच्चे पैदा करने की भी अपील की।
 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न तो शर्मा बचेंगे, न वर्मा बचेंगे, न क्षत्रिय बचेंगे न रविदास वाले बचेंगे और न तुलसीदास वाले बचेंगे यानी कि कोई भी हिंदू नहीं बचेगा। इसका उदाहरण बांग्लादेश है, जहां एक-एक विधवा के साथ 40-40 लोगों ने रेप किया।
 
उन्होंने कहा कि मुसलमानों के 72 फिरके हैं. जिसमें पठान, खान, शिया, सुन्नी हैं। मगर उनके मजहब पर जब बात आती है, तो वह सिर्फ मुसलमान है। उन्होंने कहा कि परिचय जाति से नहीं हिंदू से होना चाहिए। वर्तमान समय में हिंदुओं को बांटने की साजिश रची जा रही है। कास्टवाद चल रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: नितिन नबीन भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल