गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pandit Dhirendra Krishna Shastri's Varanasi tour
Last Modified: वाराणसी (उप्र) , रविवार, 14 सितम्बर 2025 (11:19 IST)

काशी पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार ने मणिकर्णिका घाट पर साधना कर किया गंगा स्नान, बोले- भारत को घोषित हिंदू राष्ट्र बनाना जरूरी

Pandit Dhirendra Krishna Shastri's Varanasi tour
Dhirendra Krishna Shastri News : Dhirendra Krishna Shastri News : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार देर रात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे।एयरपोर्ट से निकलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री सबसे पहले मणिकर्णिका घाट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दादा गुरु के शवदाह स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे, जहां रातभर उन्होंने आश्रम की छत पर हवन, साधना और पूजा-अर्चना की। रविवार तड़के उन्होंने गंगा में पुण्य स्नान किया और फिर बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व और सनातन संस्कृति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, भारत को घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना आज की आवश्यकता है।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार देर रात वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अनुयायी और श्रद्धालु एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे। शंख, घंटा और जयकारों के साथ धीरेंद्र शास्त्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
 
एयरपोर्ट से निकलने के बाद धीरेंद्र शास्त्री सबसे पहले मणिकर्णिका घाट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने दादा गुरु के शवदाह स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे, जहां रातभर उन्होंने आश्रम की छत पर हवन, साधना और पूजा-अर्चना की। रविवार तड़के उन्होंने गंगा में पुण्य स्नान किया और फिर बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया।
मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे वर्ष 2010 से हर साल एक बार काशी जरूर आते हैं और बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करते हैं। उन्होंने काशी को अपनी साधना भूमि बताया और कहा कि यहां आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
 
इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व और सनातन संस्कृति को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, भारत को घोषित रूप से हिंदू राष्ट्र बनाना आज की आवश्यकता है। जब राजा सनातनी होता है, तो प्रजा से लेकर देश तक हर कोई प्रगति पथ पर चलता है। आज देशभर में मंदिरों की भव्यता इस बात का प्रमाण है कि सनातन का उत्थान हो रहा है। भगवाधारी बहुत अच्छे होते हैं, और जिसे यह बात बुरी लगे, वो मेरी हवेली पर आ जाए।
 
अपने ऊपर लगने वाले आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि वे किसी का भविष्य नहीं बताते, बल्कि भविष्य ठीक करने की बात करते हैं। मैं अपनी गुरु परंपरा का निर्वहन कर रहा हूं और जो कार्य मुझे सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा से कर रहा हूं।
प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, प्रेमानंद महाराज अद्भुत संत हैं। मैं उनसे मिलने भी जाऊंगा। किसी के प्रति मेरे मन में कोई वैमनस्यता नहीं है। वहीं राहुल गांधी की मां को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि मैं राजनेताओं पर टिप्पणी नहीं करता। मां किसी की भी हो, वह पूजनीय होती है। किसी की भी मां के खिलाफ बोलना निंदनीय है।
 
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल में हालिया तख्तापलट और बांग्लादेश की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर हम नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति भारत में नहीं चाहते, तो वैचारिक क्रांति फैलानी होगी। एक प्रश्न के जबाव में शास्त्री ने कहा कि जब अपराधी नेता बन सकते हैं, तो भगवाधारी क्यों नहीं? उन्होंने योगी आदित्यनाथ को सनातन राजनीति का उदाहरण बताया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान में हिंदू 22% से घटकर 2% रह गए हैं, जो हिंदू विरोधी ताकतों की साजिश का संकेत है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के काशी प्रवास की जानकारी मिलते ही सतुआ बाबा आश्रम में उनके दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आश्रम परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। भक्तों ने उनके साथ आशीर्वाद प्राप्त किया और साधना में भाग भी लिया। प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम सरकार का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक है और वे काशी में कुछ दिन रुककर विशेष साधना करेंगे।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
LIVE: PM मोदी ने असम में 18530 करोड़ से ज्‍यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन किया