1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Pandit Dhirendra Shastri and Pandit Pradeep Mishra furious over Pahalgam terrorist attack

पहलगाम आतंकी हमले पर भड़के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा, कहा हिंदुस्तान में हिंदू खतरे में

Pahalgam terrorist attack
भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। घटना के चश्मदीदों के मुताबिक जिस तरह से आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली मारी, इससे लोगों में काफी नारजगी है। हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र को लेकर लगातार आवाज उठान वाले मध्यप्रदेश के दो बड़े कथावाचकों पंडित धीरेंद्र शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा ने आतंकी हमले  की निंदा करते हुए कहा कि देश में आज हिंदू खतरे में है।  

बागेश्वर धाम के पीठाध्श्वेर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि आखिर अब हिंदू नहीं जागेंगे तो कब जागेंगे. कौन कहता है कि आतंक का कोई मजहब नहीं होता, जरा देख लो पहलगाम की घटना को। आतंकियों ने गोली मारते समय यह नहीं पूछा कि आप ब्राह्मण हो, क्षत्रिय हो, वैश्य हो, सेवक हो। उन्होंने यह नहीं पूछा कि आप एससी हो, एसटी हो, ओबीसी हो या सवर्ण हो। उन्होंने यह भी नहीं पूछा कि आप तमिल बोलते हो, मराठी बोलते हो, गुजराती बोलते हो या पंजाबी बोलते हो। उन्होंने सिर्फ यह पूछा, क्या आप हिंदू हो और गोली मार दी। इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश का कभी नहीं हो सकता।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कह कि हिंदुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह हो गई है कि आप अब हिंदुस्तान में हिंदू होने पर खतरे में हो और वहां जहां आप 80 फीसदी हो। हम हिंदू बंटे हुए हैं, इसलिए इन हालातों में पड़े हैं। पहलगाम की वो 26 जिंदगियां जिसमें किसी का भाई गया, किसी का पिता गया, किसी का संसार बसने से पहले ही उजड़ गया. क्या बीत रही होगी जिन्होंने अपने को खोया है।

वहीं कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी पहगाम आतंकी हमले पर कहा कि घटना बहुत दुखद है। आतंकियों द्वारा पूछा जा रहा है कि हिंदू है, तो उसे गोली मारी जा रही है। हिंदुओं के घर में शास्त्र हो न हो पर शस्त्र जरूर होना चाहिए। हर हिंदुओं को शस्त्र चलाना आना चाहिए। हमारे सनातन धर्म का कोई भी देवता बिना शस्त्र के नहीं है, तो हमारा घर भी बिना शस्त्र के नहीं होना चाहिए। अब तुम्हारे बेटे बेटियों को शस्त्र चलाना आना चाहिए। बेटों को भी शास्त्र चलाना सिखाओ और बेटियों को भी शस्त्र चलाना सिखाओ।

वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने विवादित बयान देते हुए कह कि संसद भवन में बैठे हुए 200 विपक्ष के हिंदू सांसद, हिंदू के नाम पर कलंक है। उन्होंने कहा कि सांसद रातभर वक्फ बिल के समर्थन में बहस करते रहे। ये हिंदू के नाम पर कलंक हैं। इन सभी सांसदों को ले जाकर कश्मीर घाटी को सौंप देना चाहिए।
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
अजित पवार बोले, पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए पूरे भारत में भावनाएं उमड़ रहीं