1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Class 9th English paper leaked in Assam

असम में कक्षा 9वीं का अंग्रेजी पेपर हुआ लीक, वार्षिक परीक्षा रद्द

बारपेटा के स्कूल निरीक्षक रतुल कुमार दास ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को एक आदेश जारी कर परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना दी। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Class 9th English paper leaked in Assam
paper leaked in Assam:  असम के बारपेटा जिले में कक्षा 9वीं की गुरुवार को होने वाली वार्षिक अंग्रेजी परीक्षा (English paper) का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक (leaked) होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारपेटा के स्कूल निरीक्षक रतुल कुमार दास ने जिले के सभी स्कूल प्रमुखों को एक आदेश जारी कर परीक्षा रद्द किए जाने की सूचना दी। नई परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी।ALSO READ: UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार
 
प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया : उन्होंने अपने आदेश में कहा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि 20 मार्च को आयोजित कक्षा 9वीं की वार्षिक अंग्रेजी परीक्षा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित की जाती है। इस बीच जिला स्तरीय आंतरिक परीक्षा समिति के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम को प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हम सभी दावों की जांच कर रहे हैं। हम किसी भी तरह का जोखिम नहीं ले सकते इसलिए परीक्षा रद्द की जाती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उत्तराखंड में एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर