1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 14 people arrested in 10th board exam case in Hardoi Uttar Pradesh

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

14 people arrested in 10th board exam case in Hardoi Uttar Pradesh
Hardoi Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का प्रश्न पत्र हल कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से एक ने खुद को विद्यालय का शिक्षक भी बताया। उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की हैं। यह मामला शुक्रवार को उप्र बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला शुक्रवार को उप्र बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा से जुड़ा हुआ है, जब एसटीएफ की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में 14 लोगों को प्रश्न पत्र हल करते हुए पकड़ा और उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कीं।
इसके अलावा 2 महिलाएं एक अन्य परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्न पत्र हल करते हुई पकड़ी गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि एसटीएफ की टीम ने सभी 16 'सॉल्वरों' को गिरफ्तार कर लिया है। डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) बालमुकुंद प्रसाद के साथ पहुंची टीम को प्रधानाचार्य आवास में 14 लोग उत्तर पुस्तिकाएं लिखते हुए मिले जिनमें 5 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल थीं। इनमें से एक ने खुद को विद्यालय का शिक्षक भी बताया।
 
एसटीएफ की टीम ने दलेल नगर गांव स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज में भी छापा मारा, जहां परीक्षा केंद्र के बाहर 2 महिलाएं अंग्रेजी का प्रश्न पत्र हल करती मिलीं। दोनों परीक्षा केंद्रों से मिली उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्न पत्रों को सील कर दिया गया है।
प्रसाद ने बताया कि दोनों विद्यालयों के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र के बाह्य व्यवस्थापक और दोनों केंद्रों के स्टैटिक मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा जा रहा है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति जेल से रिहा, महाभियोग का कर रहे हैं सामना