रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Statue of Sant Ravidas was damaged in Ballia Uttar Pradesh
Last Modified: बलिया (उप्र) , शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (23:07 IST)

UP में संत रविदास की प्रतिमा तोड़ी, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Statue of Sant Ravidas was damaged in Ballia Uttar Pradesh
Ballia Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के उससा गांव में कुछ लोगों ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा के दाहिने हाथ की कोहनी और अंगुली को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार उससा गांव में बृहस्पतिवार को रात्रि संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा के दाहिने हाथ की कोहनी और अंगुली को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त किया है। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार झा ने शुक्रवार शाम बताया कि इस मामले में अच्छे लाल की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (किसी पूजा स्थल या पवित्र वस्तु को जानबूझकर क्षतिग्रस्त करना) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एएसपी झा के मुताबिक, क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
AMU परिसर में होली मनाने से कोई नहीं रोक सकता, BJP सांसद सतीश गौतम ने दी यह चेतावनी