1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. cm yogi adityanath attacks samajwadi party and reacts on samual issue

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कहा- महाकुंभ में एक भी अपराध की घटना नहीं हुई, 66 करोड़ श्रद्धालु सुरक्षित घर लौटे

Yogi Adityanath
उत्तरप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सदन में अपनी बात रखी। सीएम योगी ने संभल का जिक्र करते हुए कहा कि जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए। इससे अलग कुछ नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई। उसे खोजना हमारा काम था। हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाकुंभ में अपराध की एक भी घटना नहीं हुई। महाकुंभ पर समाजवादी पार्टी की टिप्पणी को घेरते हुए सीएम ने कहा कि सपा अपने ऊपर उपदेश को लागू करे।
सपा पर जमकर हमला : उत्तरप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ में जो आया, वो अभिभूत हो गया। महाकुंभ में एक भी अपराध की घटना नहीं हुई। 
 
चमत्कार की तरह महाकुंभ : उन्होंने कहा कि 'महाकुंभ का आयोजन एक चमत्कार की तरह। 66 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में आए और सुरक्षित घर को लौटे। महाकुंभ की गूंज दुनिया भर में गूंज रही। महाकुंभ से अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई है। सीएम ने कहा कि एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई। उसको खोजना हमारा काम था। हमने 54 तीर्थ खोजे और 19 कूपों को भी पाया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं