सम्बंधित जानकारी
- ओडिशा में भीषण गर्मी, बोलांगीर सबसे गर्म, बदलेगा स्कूल का समय
- लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में मुश्किल में लालू यादव, ED के सवालों से सामना
- उत्तराखंड: रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा का प्रबंधन ग्राम स्तरीय समितियां करेंगी
- उत्तराखंड में अब अधिसूचनाओं पर होगा हिन्दू माह एवं विक्रम संवत का उल्लेख
- कर्नाटक में अब सरकारी ठेकों में मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण, BJP ने जताया विरोध
बिहार डीजीपी का जदयू विधायक पर तंज, डांस करते हुए महिला के गाल पर चिपकाया था नोट
डीजीपी ने कहा, अगर 55 साल में और बुढ़ापे में कोई नाच देख रहा है, तो उसके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा।
Bihar news in hindi : पटना पुलिस मुख्यालय में महिला सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यशाला में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बिना नाम लिए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर 55 साल में और बुढ़ापे में कोई नाच देख रहा है, तो उसके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी ही होंगे। उनकी मानसिकता में भय ही नहीं रहेगा। बच्चा सोचेगा कि बाबूजी डांस देख रहे हैं तो हमको तो दो कदम आगे ही रहना चाहिए।
डीजीपी ने आगे कहा कि इस तरह के कृत्यों का समाज में कड़ा विरोध होना चाहिए, ताकि दोबारा उनमें हिम्मत न हो कि ऐसे नर्तकियों का नाच करवा सके। उन्होंने कहा कि ये सब समाज के अंदर तभी आएगा। जब आप जागरूक होंगे तो आपमें इन सब गलत चीजों को प्रतिकार करने की आत्मशक्ति रहेगी, इच्छाशक्ति रहेगी।
उल्लेखनीय है कि होली के समय जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें विधायक डांस करते हुए एक महिला के गाल पर नोट चिपकाते दिखे थे। वीडियो में गोपाल मंडल द्विअर्थी भोजपुरी गीत गाते हुए दिखाई दिए थे। इस मामले में 12 मार्च को नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।Bihar के DGP Vinay Kumar का अमृत ज्ञान
— Nitin Singh (@NitinSi36845100) March 19, 2025
'जो बुढ़ापे में...55 साल में नाच देख रहें हैं उनके बच्चे आगे चलकर बलात्कारी होंगे' #Bihar #BiharPolice #BiharNews #BiharDGP#sunitawilliamsreturn pic.twitter.com/twBBWRNciD
मुजफ्फरपुर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जूही प्रीतम ने भी जदयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाने में सनहा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने कहा कि वीडियो में गोपाल मंडल अश्लील गाना गाते हुए ठुमका लगा रहे है। इससे उनकी चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
