1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. child died in leopard attack

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में 5 वर्षीय बच्चे की मौत

leopard
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में तेंदुए के हमले में 5 साल के 1 बच्चे की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक (चन्द्रपुर) प्रकाश लोनकर ने बताया कि हर्षल कर्मघे साओली तहसील के बोरमाला गांव में अपने घर के पास पेशाब कर रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
 
लोनकर ने कहा कि घटना बुधवार शाम को हुई। लड़के का शव उसके घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला। उसके परिजनों को 5.25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
इंदौर में राम नवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी में गिरे 25 लोग