सम्बंधित जानकारी
- घर का बिजली बिल हो जाएगा जीरो, केंद्र सरकार की इस योजना का उठाएं लाभ
- मोदी ने जीता गुजरात का भरोसा, घटा Nota का क्रेज, जानिए नोटा को कहां - कितने मिले वोट?
- स्नैपडील ने टाली IPO लाने की योजना, जानिए क्या है वजह?
- Good News: और भी घटे Corona के नए मामले और उपचाराधीन मरीज, पिछले 24 घंटे में कोई मौत नहीं
- गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा, 12 को फिर लेंगे शपथ (Live Updates)
इंदौर के पास पकड़ाया तेंदुआ, मेडिकल जांच के बाद छोड़ा जाएगा जंगल में
महू (इंदौर)। महू क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से इंदौर के आसपास के किसानों को एक तेंदुआ परेशान कर रहा था। महू केंटोनमेंट एरिया में 3 दिन पहले सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल मिलने के बाद वहां पिंजरा लगा दिया गया था। देर रात तेंदुआ पिंजरे में आ गया। वन मंडलाधिकारी नरेन्द्र पांडवा ने बताया कि आज शुक्रवार को तेंदुए का मेडिकल कराया जाएगा।
आज शुक्रवार को वन विभाग उसका मेडिकल कराएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार आगे उसे जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा। इंदौर से लगे जंगल क्षेत्र में वन विभाग जंगली जानवरों की तलाश के लिए कैमरे लगाए गए हैं। बावजूद तेंदुए की हलचल को वन विभाग नहीं पकड़ पाया था।
सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल से रालामंडल, खुड़ैल और महू क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। महू क्षेत्र में देर रात तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में आ गया। इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने राहत महसूस की। वन मंडलाधिकारी नरेन्द्र पांडवा ने बताया कि आज तेंदुए का मेडिकल कराया जाएगा।
डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद तेंदुए के बारे में यह निर्णय लिया जाएगा कि उसे इलाज देना है या फिर उसे जंगल में वापस छोडऩा है? पांडवा ने यह भी बताया कि महू क्षेत्र से मिले इस तेंदुए को वहीं समीप के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
