सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु में दही पर बवाल, CM स्टालिन ने FSSAI पर लगाया हिंदी थोपने का आरोप
- हैट स्पीच पर न्यायालय के फैसले पर बोले सिब्बल- कुछ लोगों की राजनीति ही नफरत पर आधारित
- H-1b वीजाधारकों के लिए खुशखबर, अब जीवनसाथी भी कर सकते हैं अमेरिका में काम
- 6 माह बाद देश में कोरोना संक्रमण के 3,016 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 13,000 से ज्यादा एक्टिव मरीज
- केंद्र के खिलाफ रातभर धरने पर बैठीं ममता बनर्जी
संभाजीनगर में रामनवमी से पहले तनाव, भीड़ ने किया पुलिस पर हमला
संभाजीनगर। महाराष्ट्र के संभाजीनगर में कुछ युवाओं के बीच झड़प होने के बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। यह घटना बुधवार रात को किराडपुरा में हुई, जहां एक प्रसिद्ध राम मंदिर है और इस मंदिर में रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।
पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने कहा कि हम नहीं जानते कि हमले में कौन लोग शामिल थे? उनकी संख्या 500 से 600 थी। कुछ युवकों के बीच झड़प के बाद यह घटना हुई। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है। राम मंदिर सुरक्षित है। 6 से 7 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के नेता एवं लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं राज्य के मंत्री अतुल सावे तथा अन्य लोग शांति सुनिश्चित करने का प्रयास करते दिख रहे हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
