1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chhattisgarh Governor Balram Das Tandon dies

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का निधन

Governor of Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का मंगलवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे लगभग 91 वर्ष के थे। टंडन काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे।


राजभवन के सूत्रों ने बताया कि टंडन को सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद तुरंत उन्हें शासकीय अम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया और बाहर से भी डॉक्टरों को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

टंडन काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शासकीय अम्बेडकर अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बातचीत की और फिर बाहर आकर राज्यपाल के निधन की जानकारी दी। (वार्ता)
अगला लेख
राम जन्मभूमि की सुरक्षा में चूक, अयोध्या में हंगामा