1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. golfer jarrod lyle dies

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर गोल्फर जैरोड लाइल का निधन

Australia Golfer
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई गोल्फर जैरोड लाइल का लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 36 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं जिनकी उम्र दो और छह वर्ष है।
 
 
लाइल ने 2008 में नेशनवाइड टूर में दो बार जीत दर्ज की थी। जब वह युवा थे तो उन्हें जांच में ल्यूकीमीया का पता चला था, इसके बाद यह बीमारी 2012 और 2017 में फिर से लौट आई। उन्होंने दूसरी बार कैंसर को पछाड़ते हुए 2013 में अमेरिकी पीजीए टूर पर वापसी की थी।
 
उनकी पत्नी ब्राइनी लाइल ने कहा कि जारोड अब हमारे साथ नहीं हैं। बीती रात आठ बजकर 20 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपना अंतिम हफ्ता परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बिताया। (भाषा)
अगला लेख
एशियन गेम्स की तैयारी के लिए समय कम लेकिन उम्मीदें ज्यादा : पीवी सिंधु