1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bjp protest against mamata government in kolkata

ममता सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प

bjp protest
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रस की सरकार के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की भी खबर है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए इस प्रदर्शन में वरिेष्ठ भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी समेत, लॉकेट चटर्जी, राहुल सिन्हा आदि वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। 
 
यह भी कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी, राहुल समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
अगला लेख
विधानसभाा में गूंजा लहसुन की कीमतों का मुद्दा, गेट पर लहसुन फेंककर कांग्रेस ने जताया विरोध