1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CM Eknath Shinde stops his convoy at highway, helps man whose car caught fire

कार में लगी आग, सीएम शिंदे बने मददगार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

CM Eknath Shinde
मुंबई। मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के एक महंगी कार में आग लग गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला उस वक्त घटनास्थल से ही गुजर रहा था और शिंदे कार सवार की मदद करने के लिए वहां रुके।
 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले इलाके में राजमार्ग पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह राजमार्ग मुंबई में एक प्रमुख सड़क मार्ग है। दमकल विभाग को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया।
 
मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला उस वक्त विपरीत सड़क से गुजर रहा था। वह घटना को देखकर कार यात्री की मदद के लिए रुके।
 
सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे कार चालक से बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्राइवर का नाम पूछा, जिसने अपना नाम विक्रांत शिंदे बताया।
 
अगला लेख
देश में कोरोना के 4,369 नए मामले, 46,347 एक्टिव मरीज