शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 girls kidnapped from Arunachal freed from Assam
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (13:12 IST)

अरुणाचल से अगवा 4 लड़कियां असम से मुक्त, संदिग्ध महिला गिरफ्तार

अरुणाचल से अगवा 4 लड़कियां असम से मुक्त, संदिग्ध महिला गिरफ्तार - 4 girls kidnapped from Arunachal freed from Assam
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने असम के गुवाहाटी में एक लॉज से 4 अपहृत लड़कियों को मुक्त कराया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी देतेकहा कि अरुणाचल प्रदेश पुलिस के कर्मियों ने असम के पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर रविवार को एक संयुक्त अभियान में नाबालिगों को मुक्त कराया और एक महिला को गिरफ्तार किया, जो मुख्य संदिग्ध है।
 
8 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के दीयुन पुलिस थाना को मनाभूम इलाके से 4 लड़कियों के लापता होने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू की और लड़कियों की लोकेशन का पता लगाया।
 
उन्होंने कहा कि चांगलांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिहिन गैम्बो ने असम पुलिस के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजीपी) प्रशांत चांगमई और दिसपुर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुधाकर सिंह के साथ समन्वय कर लापता नाबालिगों के सटीक ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि बाल कल्याण समिति चांगलांग के माध्यम से मुक्त कराई गई बालिकाओं को कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने और आवश्यक काउंसिलिंग के बाद उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।(भाषा)
ये भी पढ़ें
70 साल बाद देश में चीतों की वापसी की उल्टी गिनती शुरू, इतिहास रचने को तैयार श्योपुर का कूनो पालपुर अभयारण्य!