1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar government increased old age and widow pension

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

nitish kumar
Bihar government increased old age and widow pension: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन (pension) में 700 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जुलाई से लाभार्थियों को 1,100 रुपए की बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी।
 
नीतीश कुमार ने 'एक्स' पर लिखा : कुमार ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। उन्होंने लिखा कि सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।ALSO READ: केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए
 
लाभार्थियों को मदद मिलेगी : समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से लाभार्थियों को मदद मिलेगी और यह सुनिश्चित होगा कि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें, जो सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पेंशन योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। यह निर्णय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अब नहीं सुनना पड़ेगी cyber caller tune, जानिए कैसे करें skip