• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In Bulandshahr Uttar Pradesh a criminal with a reward of Rs 1 lakh was killed in an encounter
Last Modified: लखनऊ , शनिवार, 21 जून 2025 (00:54 IST)

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

In Bulandshahr Uttar Pradesh a criminal with a reward of Rs 1 lakh was killed in an encounter
Bulandshahr Uttar Pradesh crime News : उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) की नोएडा टीम ने शुक्रवार को बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश को मार गिराया। मृतक बदमाश की पहचान शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के इसोपुर खुरगान निवासी विनोद गड़ेरिया के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उस पर डकैती, हत्या और लूट के 40 से अधिक मामले दर्ज थे।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर महानिदेशक (कानून-व्यवस्था/एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया, मृतक बदमाश की पहचान शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के इसोपुर खुरगान निवासी विनोद गड़ेरिया के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर में डकैती के छह से अधिक मामलों में विनोद गड़ेरिया 2024 से वांछित था। पुलिस ने एक बयान में बताया कि विनोद वर्ष 2006 से ही मुजफ्फरनगर ,शामली और बागपत आदि जिलों में अपराधों को अंजाम देता आ रहा था और उस पर डकैती, हत्या और लूट के 40 से अधिक मामले दर्ज थे। विनोद को मुजफ्फरनगर की एक अदालत ने 2012 के एक मामले में सात वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। (भाषा)
(सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर