सैनी ने योग को बताया जीवन जीने की कला, सरकारी दफ्तरों में की 5 मिनट के योग ब्रेक की घोषणा
Nayab Singh Saini news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini ) ने शनिवार को कहा कि योग केवल व्यायाम का माध्यम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है और लोगों को इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का 'योग ब्रेक' (yoga break) कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
ALSO READ: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: मानवता के लिए अमूल्य उपहार है योग
100 नए योग केंद्र एवं व्यायामशालाएं स्थापित होंगी : मुख्यमंत्री सैनी ने घोषणा की कि राज्य में 100 नए योग केंद्र एवं व्यायामशाला स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 27 मई से शुरू हो गया था और राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस वर्ष योग दिवस की थीम 'एक विश्व, एक स्वास्थ्य के लिए योग' : सैनी ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम 'एक विश्व, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है और यह मानवता के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि योग केवल कसरत नहीं है बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने का एक महत्वपूर्ण विज्ञान भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में योग विषय पर शोध को प्रोत्साहित करने के लिए 'योग लेखक प्रोत्साहन योजना' शुरू की जाएगी, जिसके तहत हर वर्ष उत्कृष्ट लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
ALSO READ: योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा
उन्होंने कहा कि राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे और हरियाणा के खेल विभाग में 40 योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र के लिए सभागार का निर्माण किया जाएगा।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।वेबदुनिया रिसर्च टीम....
और पढ़ें