1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar Board 10th results 82.11 percent students passed

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 82.11 फीसदी बच्चे पास, 123 ने किया टॉप

bihar 10th board result
Bihar Board 10th results : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने शनिवार को बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 82.11 फीसदी बच्चे पास हुए। बीएसईबी 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com पर देख सकते हैं।
 
बिहार बोर्ड 10वीं में संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा और गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों के 489 मार्क्स (97.8 फीसदी) रहे। टॉप 10 में 123 बच्चे ने अपनी जगह बनाई है। इसमें 60 छात्राएं और 63 छात्र हैं।
 
बिहार बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक दो पालियों में आयोजित की थीं। इस साल 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने परीक्षा पास की। कुल 82.11 प्रतिशत छात्र सफल हुए है।
 
BSEB ने मंगलवार को बीएसईबी इंटर कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी थी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में इस वर्ष 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 86.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा