1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar Aara accident

बिहार के आरा में कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को कुचला, 4 की मौत

Bihar
आरा। बिहार के आरा जिले के भोजपुर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं को कुचल दिया।
 
इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। चारों महिलाएं ओझवलिया गांव की रहने वाली थीं।
 
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिलाएं टहल रही थी। अचानक तेजी से आई स्कॉपियों ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
पीएम आज से इटली और ब्रिटेन की यात्रा पर, जानिए क्यों अहम है ये दौरा