1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bus overturned on bridge near Manpur, driver and conductor died
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (22:25 IST)

MP : मानपुर के पास ब्रिज पर पलटी बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

मानपुर (मध्‍यप्रदेश)। गुरुवार यानी आज सुबह 5 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मानपुर के पास जानापाव कुटी ब्रिज पर एक बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। 8 लोग गंभीर रूप घायल हुए हो गए, जबकि 11 यात्रियों को मामूली चोट आई है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। मानपुर थाना प्रभारी विजय सिसौदिया के अनुसार, घटना सुबह 5:30 बजे की है। बस नासिक से इंदौर आ रही थी। यात्रियों के अनुसार, ड्राइवर बस को स्पीड में दौड़ा रहा था। इस वजह से जानापाव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

SDOP विनोद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के जानापाव कुटी ब्रिज पर एक खराब ट्रक खड़ा था, जिसे बचाने में बस रेलिंग से टकराकर पलट गई। ब्रिज पर रेलिंग नहीं होती तो बस ब्रिज से नीचे आ गिरती और बड़ा हादसा हो सकता था। 11 लोगों को साधारण और 8 लोगों को गंभीर चोट लगी। इनमें इंदौर के भी लोग शामिल हैं।सभी घायलों को मानपुर के स्वास्थ्य केंद्र के बाद महू-इंदौर रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें
दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर हटाई जाने लगी बैरीकेडिंग, 10 महीने बाद खोला जा रहा है रास्ता