1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bengal BJP Chief Dilip Ghosh's Car Attacked

मिदनापुर में पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला, दर्जनभर से ज्यादा घायल

west Bengal
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर के कांथी में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। इसमें दर्जनभर से ज्यादा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल पर आरोप लगाया है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला कांथी बस स्टैंड के पास हुआ, जहां भाजपा की सभा होने वाली थी। बताया जा रहा है कि सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली निकाली थी और सभी सभास्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रैली में शामिल लोगों पर ईंट, पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया।
 
इस हमले में दर्जनभर से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। इनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। 
 
हमले के बाद भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हमें लोकतांत्रिक रूप में रोकने में नाकाम हो रही है तो वह हमारे खिलाफ गुंडों का प्रयोग कर हमें डराने की कोशिश कर रही है। 
अगला लेख
एनसीपी सांसद मजीद मेमन ने प्रधानमंत्री ‍मोदी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी