गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee, Chief Minister, West Bengal, Country
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (22:43 IST)

देश 'महा आपातकाल' से गुजर रहा है : ममता बनर्जी

Mamta Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि देश 'महा आपातकाल' से गुजर रहा है। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में समान विचारधारा वाले सभी दलों से साथ आने का आह्वान किया।
 
 
बनर्जी ने ट्वीट किया कि आज 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस' है लेकिन मुझे पीड़ा होती है कि फिलहाल हमारा देश 'महा आपातकाल' से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले सभी दलों को इस महान देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को बहाल करने के लिए 2019 में साथ आना चाहिए।
 
शुक्रवार को बनर्जी ने बंगाली टीवी खबरिया चैनल से कहा था कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने महज 31 फीसदी वोट हासिल किए थे और 283 सीटें जीती थीं लेकिन अगली बार ऐसा नहीं हो सकता। वह (भाजपा) सभी मोर्चों पर विफल हो गई है और वह (2019 के लोकसभा चुनाव में) टिक नहीं सकती। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नीरव मोदी, चोकसी के भागने में हमारा कोई हाथ नहीं : सीबीआई