एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम
स्पेसएक्स, टेस्ला, ओपनएआई और एक्स के मालिक एलन मस्क के पिता एरोल मस्क रविवार को भारत पहुंचे। वे यहां अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन करेंगे। वे सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के वैश्विक सलाहकार हैं। एरोल मस्क का मकसद भारत में इलेक्ट्रिक और ग्रीन एनर्जी में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करना और कई बिजनेस मीटिंग्स में शामिल होना है। उनका यह दौरा पांच दिन का है जो 1 जून से 6 जून तक चलेगा।ALSO READ: कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?
इस दौरान एरोन मस्क अयोध्या में स्थित राम मंदिर में श्री रामलला के दर्शन करने भी जाएंगे। दरअसल एरोल मस्क की भारतीय दर्शन, धर्म और संस्कृति में भी रुचि है। राम मंदिर में दर्शन को लेकर उन्होंने विशेष उत्सुकता दिखाई है. सूत्रों के अनुसार, एरोल मस्क भारतीय संस्कृति और धर्म में गहरी रुचि रखते हैं और अयोध्या जाकर मंदिर दर्शन करना उनके लिए एक विशेष अनुभव होगा. राम मंदिर की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रभावित होकर उन्होंने यह स्थान अपने निजी दौरे में शामिल किया है।
VIDEO | Errol Musk, father of billionaire Elon Musk and a newly appointed member of the global advisory board of homegrown company Servotech, has arrived in India to visit the Ram temple in Ayodhya as part of his tour this month.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 1, 2025
Errol is scheduled to attend various… pic.twitter.com/NEZbnAYLu7
भारत दौरे पर आना और राम मंदिर जाना, दोनों ही बातों को एरोल मस्क ने अपने व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से खास बताया है। सर्वोटेक कंपनी के साथ उनकी भागीदारी भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में विकास की एक नई संभावनाएं लेकर आ सकती है। भारतीय कारोबार और तकनीकी जगत इस दौरे को गंभीरता से देख रहा है, क्योंकि यह संकेत हो सकता है कि मस्क परिवार भारत में भविष्य के लिए बड़े निवेश की योजना बना रहा है।
खबर के अनुसार एरोल मस्क 2 जून को कंपनी के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे नीति निर्धारकों, निवेशकों, बिजनेस लीडर्स और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे हरियाणा के सफियाबाद में स्थित सर्वोटेक के सोलर और ईवी चार्जर निर्माण प्लांट का दौरा भी करेंगे। वहां पर राज्य मंत्री और ब्यूरोक्रेट्स के शामिल होने की भी संभावना है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर एरोन मक्स का एक वीडियो जारी करके इस आशय की खबर जारी की है। पीटीआई के अनुसार, एरोल मस्क राम जन्मभूमि, अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे। यह दर्शाता है कि वे भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति सम्मान और जुड़ाव रखते हैं।

