एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से क्यों दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह?
मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मेरा निर्धारित समय समाप्त हो रहा है। मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता कि उन्होंने मुझे फिजूलखर्ची को कम करने का अवसर दिया। डीओजीई मिशन समय के साथ और मजबूत होगा क्योंकि यह जीवन का एक तरीका बन जाएगा।
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद मस्क को 2025 में नवगठित सरकार दक्षता विभाग (डीओजीई) के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया था, जिसका उद्देश्य सरकारी खर्च में कटौती और दक्षता को बढ़ाना था। मस्क ने सरकारी खर्च में भारी कटौती का लक्ष्य रखा था, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और कई बार प्रशासन के अन्य सदस्यों से मतभेद भी हुए।
क्या बिल से नाराजगी है इस्तीफे की वजह : मस्क ने अपने निर्णय की घोषणा सीबीएस द्वारा उनके साथ एक साक्षात्कार के अंश जारी किए जाने के एक दिन बाद की, जिसमें उन्होंने ट्रंप के विधायी एजेंडे की आलोचना करते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति के इस विधेयक से निराश हैं। मस्क ने इस विधेयक को एक अत्यधिक खर्चीला बताया था, जो संघीय घाटे को बढ़ाता है और उनके विभाग के काम को कमजोर करता है।
कारोबार पर देंगे ध्यान : ट्रंप प्रशासन में शामिल होने के बाद से मस्क अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने हाल में संकेत दिया था कि अब वह अपनी कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के कारोबार पर ध्यान देंगे।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें