डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ
Donald Trump news in hindi : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इसाकमैन के पूर्व संबंधों की गहन समीक्षा के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं।
ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, पूर्व के संबंधों की गहन समीक्षा के बाद मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करेंगे जो मिशन से जुड़ा होगा और अंतरिक्ष में अमेरिका को आगे रखेगा।
ALSO READ: ट्रंप ने स्टील पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, बताया चीन का घटिया माल
उन्होंने दिसंबर में घोषणा की थी कि उन्होंने इसाकमैन को अंतरिक्ष एजेंसी का अगला प्रशासक चुना है। इसाकमैन (42) मस्क के करीबी सहयोगी रहे हैं। सीनेट की वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति ने अप्रैल के अंत में इसाकमैन के नामांकन को मंजूरी दे दी थी और उनके नाम की पुष्टि के लिए सीनेट में शीघ्र मतदान होने की उम्मीद थी।
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन में DOGE चीफ के रूप में काम कर रहे मस्क ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। ट्रंप ने मस्क के निर्णय पर अफसोस जताते हुए एक पोस्ट में लिखा था कि इतना सक्षम और नेकदिल व्यक्ति मिलना दुर्लभ है। (भाषा)
edited by : Nrapenrda Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें