सम्बंधित जानकारी
- सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, कुपवाड़ा में मादक पदार्थ व आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
- Gujarat के गोधरा से जुड़े NEET-UG परीक्षा के तार, 10-10 लाख में हुई थी डील, 5 आरोपी गिरफ्तार
- Indore में कॉल सेंटर का भंडाफोड़, Share Market में निवेश के नाम पर ठगी, 8 आरोपी गिरफ्तार
- ऑनलाइन Share Trading में धोखाधड़ी, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 5.14 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
- पूर्व सीएम BS Yediyurappa को बड़ी राहत, High Court ने यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तारी पर लगाई रोक
MP : मंडला में फ्रिज में मिला गोमांस, 11 आरोपियों के घर किए ध्वस्त, 1 गिरफ्तार, 10 की तलाश
Beef found in fridge in Mandla : मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला में अवैध गोमांस व्यापार के खिलाफ कार्रवाई के तहत 11 लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए घरों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई कि नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है।
मंडला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई कि नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है। उन्होंने कहा, एक दल वहां पहुंचा और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गाएं मिलीं। सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया। हमें जानवरों की चर्बी, खाल और हडि्डयां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था।
एसपी ने कहा, स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है। हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं। 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वे सरकारी जमीन पर थे। उन्होंने कहा कि गायों और गोमांस की बरामदगी के बाद शुक्रवार रात को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है।
सकलेचा ने कहा, 150 गायों को गोशाला भेजा गया है। भैंसवाही क्षेत्र पिछले कुछ समय से गो तस्करी का केंद्र बन गया है। मध्य प्रदेश में गोहत्या के लिए सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा लिया गया है और बाकी लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी मुस्लिम हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
