1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Covid 19 के मामले बढ़ने के चलते मुंबई में 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे बीच

Covid 19 के मामले बढ़ने के चलते मुंबई में 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे बीच

CoronaVirus
मुंबई। कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते 30 अप्रैल तक मुंबई में सभी बीच (समुद्र तट) आगंतुकों के लिए बंद रहेंगे। नगर निकाय ने मंगलवार को यह घोषणा की। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने इस बारे में आदेश जारी कर सभी निगम आयुक्तों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी बीच इस महीने बंद रखे जाएं।

 
उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त से पुलिस अधिकारियों को इस आदेश का क्रियान्वयन कराने में नगर निकाय वार्ड सहायक आयुक्तों की मदद करने के लिए भी कहा। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर रविवार को नई पाबंदियों की घोषणा करते हुए कहा था कि सभी बीच, बगीचे और सार्वजनिक स्थल सप्ताह के शुरुआती 5 दिन रात 8 से सुबह 7 बजे तक और शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर सोमवार सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।

 
बीएमसी ने बताया कि मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 9,857 नए मामले सामने आए और इसी के साथ शहर में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,62,302 हो गई। (भाषा)
अगला लेख
कोरोना से जूझ रहे भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में शनिवार का भी लग सकता है लॉकडाउन, बोले शिवराज, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लें फैसला