1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Maharashtra sees record high of 43,183 cases, Mumbai reports highest single day spike

महाराष्ट्र में पहली बार आए 43 हजार से अधिक नए कोरोना के केस, केवल मुंबई में 8,646 लोग हुए संक्रमित

Coronavirus
मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 43,183 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 28,56,163 हो गई। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से 249 और मरीजों की मौत हो गई। इस तरह पिछले साल अक्टूबर के बाद से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। संक्रमण से राज्य में अब तक कुल 54,898 लोग दम तोड़ चुके हैं। 
 
उन्होंने बताया कि राज्य में 32,641 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ अब तक 24,33,368 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 3,66,533 मरीजों का उपचार चल रहा है। इससे पहले 28 मार्च को संक्रमण के सबसे ज्यादा 40,414 मामले आए थे। संक्रमण से 249 मौतों में से पिछले 48 घंटे में 140 लोगों की मौत हुई जबकि 109 लोगों की मौत पिछले सप्ताह हुई।
 
मुंबई में 8646 मामले : मुंबई में संक्रमण के 8646 नए मामले आए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या 4,23,360 हो गई है। संक्रमण से मुंबई में 18 और मरीजों की मौत हो गयी।
पिछले साल दिसंबर के पहले सप्ताह से एक दिन में मौत का यह सबसे ज्यादा मामला है। शहर में अब तक 11,704 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 28 मार्च को मुंबई में संक्रमण के 6,923 मामले आए थे। वहीं पिछले साल पांच दिसंबर को महानगर में 18 लोगों की मौत हुई थी।
महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य में अब तक 62,45,860 लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए टीके की खुराक दी गई है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बुधवार को 2,16,211 लोगों को टीके की खुराक दी गई। टीका लेने वालों में 10,00,918 स्वास्थ्यकर्मी थे, जिन्हें पहली खुराक दी गई, वहीं, 4,79,298 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। इसी तरह अग्रिम मोर्चे के 8,78,535 कर्मियों को पहली खुराक और 2,64,659 को दूसरी खुराक दी गई है।
अगला लेख
MP : कोरोना संक्रमण के बीच खरगोन में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन