1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. baba ka dhaba new restaurent shut down in covid lockdown struggles for customers

दोबारा चलेगा बाबा का ढाबा, बंद हो गया रेस्टोरेंट

Baba Dhaba
आपको दिल्ली के बाबा का ढाबा के कांता प्रसाद याद होंगे, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में उनके आंसुओं से बाबा के ढाबा पर ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ी थी। न्यूज चैनल से लेकर सोशल मीडिया तक वे बाबा के ढाबा लोकप्रिय हो गए थे। उन्हें लोगों ने खूब डोनेशन भी दिया। 
 
इसके बाद उनकी कहानी सामने लाने वाले यूट्‍यूबर से उनका विवाद भी हुआ। कांता प्रसाद ने यूट्‍यूब पर डोनेशन के पैसे हड़पने का आरोप भी लगाया। डोनेशन में मिले पैसों से उन्होंने एक बड़ा रेस्टोरेंट खोल लिया था, लेकिन अब खबर है कि कांता प्रसाद का ये रेस्टोरेंट लॉकडाउन में बंद हो चुका है। 
अब कांता प्रसाद वापस अपनी पुरानी जगह लौट आए हैं और बाबा का ढाबा में पहले जैसी ग्राहकों की भीड़ जुटने का इंतजार कर रहे हैं। कांता प्रसाद ने एक न्यूज चैनल को बताया कि उनके रेस्टोरेंट में आमदनी से ज्यादा खर्चा हो रहा था, इसलिए वे अपने पुराने ढाबे पर लौट आए हैं।
अगला लेख
Covid-19: तीसरी लहर में बच्चों के लिए होगा गंभीर खतरा? AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान