1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Army jawans rescued 2 girls

गंगा नदी में टला हादसा, सेना के जवानों ने डूब रहीं 2 लड़कियों को बचाया

rishikesh
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग कर रहीं 2 लड़कियों को भारतीय सेना के जवानों ने डूबने से बचा लिया। दोनों लड़कियां अपने रॉफ्ट से नदी में गिर गई थीं और पानी के तेज बहाव के साथ बहने लगी थीं। अब इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
दरअसल, धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के फूल चट्टी के पास राफ्टिंग कर रहीं लड़कियां अपनी नाव से नदी में गिर गई थीं। नदी का तेज बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले जाने लगा और दोनों गहरे पानी में हाथ-पैर चलाने के बावजूद किनारा नहीं पकड़ पा रही थीं। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद इंडियन आर्मी के जवानों ने तत्परता दिखाई और पानी में कूदकर उन्हें बचा लिया।
अगला लेख
अप्रैल में फिर कोरोना ने डराया, 15 दिन में 35852 लोग संक्रमित, महामारी ने ली 2055 की जान