Hanuman Chalisa
Sat, 21 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Anna supports Farmer strike, milk crises continues

किसानों ने बहाया लाखों लीटर दूध, लोग परेशान, समर्थन में अन्ना

farmers
मुंबई। महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन है। राज्यभर की मंडियां बंद पड़ी हैं। आज भी प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर लाखों लीटर दूध बहा दिया। हड़ताल के वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी हड़ताल के मामले में किसानों का किया। 
 
कर्जमुक्ति की प्रमुख मांग को लेकर जारी किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने नासिक और अहमदनगर जिले में कई स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी है। यहां किसानों ने सड़क पर जा रहे दूध टैंकरों पर हमला कर उनके दूध को सड़क पर बहा दिया। पुणे, सांगली, सतारा और औरंगाबाद में भी हड़ताल का असर देखा जा रहा है।

दूध की कमी से लोगों के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोगों को ज्यादा दाम देकर दूध खरीदना पड़ रहा है। 
 
इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहा कि सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री का आरोप है कि विपक्ष किसान आंदोलन को हिंसक बना रहा है।
ये भी पढ़ें
जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर पर्यावरण सप्ताह का दूसरा दिन