1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actor Shatrughan Sinha's Twitter account hacked

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का टि्वटर अकाउंट हुआ हैक

Shatrughan Sinha
बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का टि्वटर अकाउंट शनिवार को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। इतना ही उनके अकाउंट का नाम बदलकर 'एलन मस्‍क' कर दिया था।

खबरों के अनुसार, साइबर अपराधियों ने शत्रुघ्न सिन्हा का टि्वटर अकाउंट हैक करने के बाद उनकी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। हालांकि हैकर्स ने पासवर्ड को अपरिवर्तित छोड़ दिया था और कुछ देर बाद ही अकाउंट रिकवर हो गया।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता का टि्वटर अकाउंट हैक किया गया हो। इससे पहले इसी साल जुलाई में भाजपा नेता खुशबू सुंदर का टि्वटर अकाउंट भी हैक कर लिया था।
अगला लेख
PF को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, नौकरी गंवाने वालों को होगा यह फायदा