Daily Horoscope
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Aam Aadmi Party

बवाना के पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ी, आप में शामिल

Delhi
दिल्ली के बवाना से पूर्व भाजपा विधायक गुगन सिंह रविवार को आप में शामिल हो गए। इस घटनाक्रम से पार्टी के इस सीट के लिए 23 अगस्त को होने वाले उपचुनाव में जीत की संभावना बढ़ने की उम्मीद है।
 
सिंह आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।
 
माना जाता है कि पूर्व भाजपा विधायक पार्टी से तब से नाराज चल रहे थे जब पार्टी ने पूर्व आप विधायक वेद प्रकाश को बवाना उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
 
प्रकाश ने एमसीडी चुनाव से कुछ ही दिन पहले अप्रैल में भाजपा में शामिल होने के लिए आप छोड़ी थी। सिंह 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीते थे लेकिन 2015 में प्रकाश से हार गए थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिका में रशियन राजनयिकों को हटाने के बाद पुतिन की चेतावनी