Hanuman Chalisa
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vladimir Putin

अमेरिका में रशियन राजनयिकों को हटाने के बाद पुतिन की चेतावनी

Vladimir Putin
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अमेरिका के 755 राजनयिकों को रूस से हटना होगा और चेतावनी दी कि हो सकता है कि वॉशिंगटन के साथ लंबे समय तक संबंधों में सुधार नहीं हो। अमेरिका की तरफ से कड़े प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद रूस ने यह कदम उठाया है।
 
रूस के विदेश मंत्रालय ने पहले मांग की थी कि वॉशिंगटन रूस में सितम्बर तक राजनयिकों की संख्या कम कर 455 तक करें। इतने ही रूसी राजनयिक अमेरिका में हैं।
 
पुतिन ने रोसिया-24 टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका के दूतावास और महावाणिज्य दूतावासों में 'एक हजार से ज्यादा लोग काम कर रहे थे और अब भी काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, '755 लोगों को रूस में अपना काम बंद करना होगा।' पुतिन ने कहा कि वॉशिंगटन के साथ रूस के संबंधों में 'जल्द' कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।
 
उन्होंने कहा, 'हमने काफी इंतजार किया, हमें उम्मीद थी कि स्थिति बेहतर होगी।' उन्होंने कहा, 'लेकिन लगता है कि अगर स्थिति बदलती भी है तो यह जल्द नहीं बदलेगी।'
 
अमेरिकी सीनेट ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक को मंजूरी दी जिसमें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के कथित तौर पर संलिप्त रहने और 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के लिए प्रतिबंध कड़े करने की बात है। प्रतिबंध वाले विधेयक में ईरान और उत्तर कोरिया भी निशाने पर हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन, मिला मुहतोड़ जवाब