dharma sangrah
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ceasefire violation on LOC

राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन, मिला मुहतोड़ जवाब

Rajouri Sector
जम्मू। जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सेना ने रविवार को रात गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
 
राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया, 'पाकिस्तानी सेना ने रात साढ़े दस बजे राजौरी जिले के नौशेरा की बाबा खोरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर हल्के हथियारों और एमएमजी (मध्यम मशीन गन) का इस्तेमाल करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।' भारतीय सेना ने जबावी कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
जून में संघर्ष विराम उल्लंघन की 23 घटनाएं, बीएटी का एक हमला और पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ की दो कोशिशें हुई थी जिसमें तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हुई थी और 12 लोग जख्मी हुए थे। जुलाई में जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में नौ सैनिकों सहित 11 लोगों की मौत हुई थी और 18 जख्मी हुए थे।
 
गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने भारतीय सेना के साथ डीजीएमओ लेवल की वार्ता की अपील की थी। डीजीएमओ लेवल की बातचीत में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के द्वारा की गई गोलीबारी का मुद्दा उठाया और अपने 4 जवानों की मौत की बात की थी। वहीं, भारत की ओर से साफ तौर पर कहा गया कि सीजफायर उल्लंघन पाकिस्तान की ओर से किया गया था, भारत ने सिर्फ उसका जवाब दिया। भारतीय सेना हमेशा ही शांति की अपील करती है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कश्मीर में छापा, एनआईए को मिला गिलानी के 'साजिश वाला कैलेंडर'