• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 5 people died in road accident in Himachal Pradesh
Last Updated :मंडी (हिमाचल प्रदेश) , रविवार, 1 जून 2025 (18:25 IST)

हिमाचल में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 श्रमिकों की मौत, 1 अन्य गंभीर घायल

5 people died in road accident in Himachal Pradesh
Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को एक पिकअप वाहन के पुल की रेलिंग से टकरा जाने से उसमें सवार 5 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी के कामंद में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जा रहा था, उस दौरान ही यह दुर्घटना घटी। वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी के कामंद में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जा रहा था, उस दौरान ही यह दुर्घटना घटी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया।
मृतकों की पहचान सुखविंदर, उमेश और सागर के रूप में हुई है, तीनों पंजाब के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले थे, जबकि दो अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र