1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 4 passengers killed in road accident on Agra-Lucknow Expressway

आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस ने DCM को मारी टक्‍कर, 4 यात्रियों की मौत

road accident
उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ की ओर जा रहे एक डीसीएम में पीछे चल रही स्लीपर बस ने जोरदार टक्‍कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

खबरों के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह डीसीएम वाहन और स्लीपर बस के बीच भीषण की भिड़ंत हो गई, जिससे बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्‍य घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्‍त स्‍लीपर बस गुजरात के राजकोट से लखीमपुर खीरी जा रही थी।

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि बस चालक को झपकी आ गई, इस वजह से बस औरास थाना क्षेत्र में एक डीसीएम में जाकर टकरा गई। स्‍थानीय पुलिस ने इस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Edited By : Chetan Gour
अगला लेख
बड़ा दिन : सुप्रीम कोर्ट में आज धर्म परिवर्तन- पूजा स्थल मुद्दों पर सुनवाई