सम्बंधित जानकारी
- Delhi Kanjhawala Case : अंजलि के पेट में नहीं मिला शराब का अंश, फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुआ दर्दनाक खुलासा
- कंझावला केस : अंजलि की मां का निधि पर आरोप- बेटी को कर रही है बदनाम, नया CCTV फुटेज आया सामने
- कंझावला केस में सवालों के घेरे में अंजलि की दोस्त, स्वाति मालीवाल का ट्वीट- कैसे करें विश्वास?
- Kanjhawala death case : कंझावला केस- अंजलि की सहेली ने मीडिया को बताई रात की खौफनाक कहानी
- Kanjhawala death case : कंझावला केस में मिस्ट्री गर्ल खोलेगी युवती की मौत के राज, सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
यूपी के बांदा में दिल्ली जैसा मामला, स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने 3 KM घसीटा
बांदा। उत्तरप्रदेश के बांदा में भी दिल्ली के कंझावला जैसा दिल्ली दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक स्कूटी सवार महिला को गिट्टी से भरे तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने रौंद दिया। ट्रक के पहिए में फंसी महिला 3 किलोमीटर तक ट्रक के साथ ही घसिटती रही और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह दर्दनाक हादसा बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास पर हुआ। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में ही फंस गई और तकरीबन साढे़ 3 किलोमीटर तक ट्रक के साथी घसिटती चली गई
महिला स्कूटी समेत ट्रक के पहिए में ही फंसी रहने के चलते रगड़ खाकर ट्रक ने भी आग पकड़ ली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक की आग बुझाई गई।
वहीं, ट्रक ड्राइवर हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसे कई घंटों के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला लखनऊ की रहने वाली है और बांदा कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थी।
